फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आत्महत्या मामला: न्याय की मांग तेज, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार

पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (पीडब्ल्यूसी) के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मृतक के साले जसबीर सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक इस मामले में जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक परिवार अंतिम संस्कार नहीं करेगा। जसबीर सिंह ने कहा कि हम न्याय की मांग करते हैं। जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आगे कोई कदम नहीं उठाया जाएगा, अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई, जिसके पीछे सरकारी दबाव था। उनके अनुसार, “सरकारी दबाव के चलते एफआईआर में देरी हुई और मामले को दबाने की हर संभव कोशिश की गई। परिवार का कहना है कि गगनदीप सिंह रंधावा मानसिक दबाव में थे और उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। अब परिवार और स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है, और विभिन्न दलों के नेता भी परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई और सरकार की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें