अमृतसर में सरफिरे आशिक ने युवती के मंगेतर के घर पर गोलियां चलाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह है और मोहक्मपुरा इलाके का रहने वाला है। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही इस वारदात को अंजाम दिया था।