फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी भी शामिल हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सोनी ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील देश के हित में नहीं है। उनके मुताबिक इस समझौते से किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते के तहत अमेरिका से आने वाले सामान पर भारत में फ्री ड्यूटी दी जा रही है, जबकि भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर करीब 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें