फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: 1500 से अधिक स्थानों पर ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान शुरू

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Feb 2026 04:10 PM IST

संत निरंकारी मिशन की ओर से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण की शुरुआत रविवार को देशभर में की गई। यह अभियान सुबह 8 से 11 बजे तक एक साथ 1500 से अधिक स्थानों पर चलाया गया। अमृतसर में चाटीविंड नहर, तारा वाला पुल और सुल्तानविंड पुल के आसपास सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सेवा कार्यों में शामिल होकर मिशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता समय की आवश्यकता है। मिशन पदाधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता के साथ लोगों में नैतिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के बाद खनकोट स्थित सत्संग भवन में विशाल सत्संग का आयोजन भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें