फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शुकराना यात्रा के तहत सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास कर पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बेअदबी मामलों में सख्त सजा से जुड़े कानून में किए गए संशोधन को गुरु महाराज की बख्शीश बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पंजाब विधानसभा में पारित किए गए इस बिल को राज्यपाल की मंजूरी भी मिल चुकी है और जनता द्वारा भी इसका स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सेवा गुरु महाराज ने उनसे करवाई है और वे आगे भी इसी तरह जनता और गुरु घर की सेवा करते रहेंगे। ईडी की हालिया रेड को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का इन कार्रवाइयों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक निजी कंपनी से जुड़ी है और सरकार का कोई व्यक्ति इसमें शामिल नहीं है। एसजीपीसी चुनावों में हो रही देरी पर भगवंत मान ने कहा कि चुनाव न करवाना एसजीपीसी के आकाओं की मंशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेअदबी मामलों में शामिल लोग ही अब कानून का विरोध कर रहे हैं। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पीकर कल अपना पक्ष रखने के लिए पेश होंगे। उन्होंने कहा कि बेअदबी विरोधी कानून किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि पूरी विधानसभा ने सर्वसम्मति से पास किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें