फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में कपड़े धो रही महिला पर भतीजी ने फेंका कैमिकल, चेहरा झुलसा

अमृतसर में थाना सदर के अंतर्गत आने वाले जवाहर नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला पर तेजाब जैसे कैमिकल से हमला किया गया। इस हमले में पीड़ित महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है और उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की पहचान संतोष कुमारी के रूप में हुई है, जबकि हमला करने वाली उसकी भतीजी चांदनी उर्फ रीचा बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद इस्तेमाल किए गए केमिकल की पुष्टि की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें