फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में कनाडा के सांसद अमरजीत सिंह गिल ने टेका माथा

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Feb 2026 04:23 PM IST

कनाडा के सांसद अमरजीत सिंह गिल ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर गुरु घर में अरदास की। इस दौरान उन्होंने एसजीपीसी कार्यालय में पदाधिकारियों से मुलाकात कर सिख कौम की प्रगति और वैश्विक स्तर पर बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में गिल ने कहा कि गुरु घर में आकर आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कनाडा को अवसरों की भूमि बताते हुए कहा कि वहां सिख समुदाय तेजी से आगे बढ़ रहा है और बड़े स्तर पर नगर कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने युवाओं से मेहनत, शिक्षा और अपने मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया। इस मौके पर मौजूद उपकार सिंह संधू ने कहा कि विदेशों में सिखों की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कनाडा की संसद में सिख प्रतिनिधित्व उल्लेखनीय है, जो पूरे समुदाय के लिए सम्मान की बात है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें