फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा के लिए तरुण चुघ के नामांकन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, मनाया जश्न

Nivedita Updated Fri, 05 Jun 2026 12:23 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर अमृतसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह लड्डू खिलाकर बधाई दी। भाजपा नेता सरबजीत सिंह शैंटी ने कहा कि तरुण चुघ ने अपना राजनीतिक सफर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था और अपनी मेहनत, समर्पण तथा संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर राज्यसभा तक का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि चुघ हमेशा जमीनी स्तर से जुड़े रहे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी विशेष पहचान है। शैंटी ने विश्वास जताया कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी तरुण चुघ देश, पंजाब और अमृतसर के हितों की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। वहीं भाजपा नेता चंद्रशेखर शर्मा ने इसे पंजाब और देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि पार्टी ने एक समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता को सम्मान दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें