फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में भाजपा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 12:45 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुई कथित शब्दावली को लेकर भारतीय जनता पार्टी में भारी रोष देखने को मिला। इसी के चलते अमृतसर के हाठी गेट के बाहर भाजपा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा जिला प्रधान हरविंदर संधू ने की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा जिला प्रधान हरविंदर संधू ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री और सिख नेता रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और गांधी परिवार की सोच हमेशा से सिख विरोधी रही है, जिसकी सबसे बड़ी मिसाल 1984 का सिख नरसंहार है। हरविंदर संधू ने कहा कि कांग्रेस ने सिख समाज के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय हमेशा उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को रवनीत सिंह बिट्टू, सिख समाज और पंजाब के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लोकसभा स्पीकर के समक्ष उठाकर राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी। वहीं भाजपा नेता सुखविंदर सिंह पिंटू ने कहा कि सिख कौम कभी भी गद्दार नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देशविरोधी और सिख विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि 1984 का दर्द सिख समाज कभी नहीं भूल सकता और इस तरह के बयानों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें