फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में कानून व्यवस्था के विरोध में अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे भाजपा नेता

Nivedita Updated Sat, 30 May 2026 12:29 PM IST

अमृतसर के जंडियाला गुरु में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा नेता ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता अर्धनग्न अवस्था में धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, चोरी, लूटपाट और नशे के कारोबार पर सरकार लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है। धरने के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि आम लोगों में भय का माहौल है और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा हालात में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपराध पर सख्त कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की। भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हालात में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी द्वारा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें