फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: आरटीई को लेकर घर-घर पहुंचे भाजपा नेता जगमोहन राजू

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव जगमोहन राजू ने अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का मौलिक अधिकार कानून (आरटीई) को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बूथ नंबर 90 और 91, जवाहर नगर व न्यू जवाहर नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को आरटीई के प्रावधानों की जानकारी दी। जगमोहन राजू ने बताया कि आरटीई कानून के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि हर बच्चे तक शिक्षा का अधिकार पहुंचे और कोई भी बच्चा आर्थिक या सामाजिक कारणों से पढ़ाई से दूर न रहे। अभियान के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें