फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बाबा पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप

Ankesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 04:47 PM IST

शहर के अधिवक्ता संदीप गोरसी ने एक स्थानीय बाबा पर महिला के साथ दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर मीडिया को जानकारी दी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। संदीप गोरसी ने कहा कि पीड़ित महिला ने उनके माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें बाबा पर विश्वास का दुरुपयोग कर आपराधिक कृत्य करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वकील ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंप दी गई है। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें