फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: केजरीवाल ने दरबार साहिब में टेका माथा, मान बोले- सभी आरोप झूठे साबित

Ankesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 05:29 PM IST

शराब घोटाले मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ श्री हरमंदिर साहिब (दरबार साहिब) में नतमस्तक हुए। इस दौरान केजरीवाल के परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने दरबार साहिब में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर लगाए गए सभी आरोप झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने भी टिप्पणी की है कि यह मुकदमा बनता ही नहीं था और कहा जा सकता है कि ट्रायल शुरू ही नहीं हुआ। मान ने कहा कि पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने वाले हैं और सरकार की ओर से जनहित में बजट लाया गया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब को देश का नंबर-1 राज्य बनाना है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने दरबार साहिब पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अदालत से आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा फैसला आया है और इस मामले में कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया था। केजरीवाल ने कहा कि वाहेगुरु की कृपा से उनकी इज्जत वापस आई है और इसी के लिए वह धन्यवाद करने दरबार साहिब आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी एक साल का समय बाकी है और बहुत काम करने हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में किसानों की आत्महत्याओं में कमी आई है और किसानों को सरकार की ओर से हर तरह की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 13 मार्च से इनवेस्ट समिट शुरू हो रही है, जिसमें दुनिया भर के उद्योगपति शामिल होंगे, जबकि 20 मार्च को एक स्टील प्लांट भी लाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें