फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

मशहूर समाज सेविका 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश को मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026 का खिताब मिला। यह पहला अवसर है जब भारत ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह ताज अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों—पर्सनल इंटरव्यू, स्विमसूट, नेशनल कॉस्ट्यूम और इवनिंग गाउन राउंड—में उन्होंने संतुलित और प्रभावी प्रदर्शन किया। जजों ने उनके आत्मविश्वास, प्रस्तुति और व्यक्तित्व को सराहा। उन्हें “मिसेज एम्पावरमेंट” और “मोस्ट एक्सोटिक नेशनल कॉस्ट्यूम” जैसे विशेष खिताब भी प्रदान किए गए। गीतांजलि ओम प्रकाश का सामाजिक कार्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं के लिए कौशल आधारित अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है। उन्होंने वंचित वर्गों की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काम किया है। उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। कम उम्र में रूमेटॉइड आर्थराइटिस से जूझने के बावजूद उन्होंने अपने हौसले को बनाए रखा और आगे बढ़ती रहीं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि उम्र और परिस्थितियां लक्ष्य हासिल करने में बाधा नहीं बनतीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें