फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस ने हेरोइन और 4 पिस्तौल के साथ 2 आरोपी पकड़े

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.108 किलोग्राम हेरोइन, 4 आधुनिक पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में आगे सप्लाई के लिए नशा व हथियारों की खेप प्राप्त करते थे। इस संबंध में थाना छावनी में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें