फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी से जुड़ा अमृतसर, अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

Nivedita Updated Thu, 14 May 2026 04:00 PM IST

पंजाब के अमृतसर रेलवे स्टेशन से गुरुवार को नई 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा नेता, रेलवे कर्मचारी और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे। स्टेशन को विशेष रूप से सजाया गया था और यात्रियों में नई ट्रेन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। करीब 1900 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन अमृतसर को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ेगी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि अमृत भारत ट्रेन खास तौर पर आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि कम खर्च में आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब और पूर्वी भारत के बीच यात्रा करने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को इस ट्रेन से बड़ा लाभ मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें