फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने किया हथियार और ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल (PX 5.7×28 mm TISAS Turkey सीरीज), 60 जिंदा कारतूस और 3.513 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे। ये तस्कर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करते थे। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी एक सीमा पार बैठे हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिससे एक बड़े संगठित तस्करी नेटवर्क के होने के संकेत मिले हैं। इस संबंध में अमृतसर के थाना गेट हकीमा, थाना छेहरटा और थाना वेरका में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे, अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें