फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल-ईरान युद्ध का असर: अमृतसर-चंडीगढ़ से दुबई और शारजाह की उड़ानें रद्द

मिडिल ईस्ट में इस्राइलऔर ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पंजाब की हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षा कारणों और कई देशों के एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किए जाने के चलते दुबई, शारजाह और संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी देशों के लिए जाने वाली और वहां से आने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सैकड़ों यात्री परेशान नजर आए। अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार से ही यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दुबई और शारजाह जाने वाले कई यात्री अचानक उड़ानें रद्द होने से एयरपोर्ट पर फंस गए। उड़ानों की स्पष्ट जानकारी न मिलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अमृतसर से कुल चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। शनिवार रात नौ बजे शारजाह से अमृतसर आने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान रद्द कर दी गई। इसके अलावा रात एक बजकर पंद्रह मिनट पर अमृतसर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भी निरस्त कर दी गई। वहीं, रविवार सुबह सात बजकर पचास मिनट पर दुबई के लिए निर्धारित स्पाइसजेट की उड़ान पहले ही रद्द की जा चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें