फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, सलिल की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 10:06 AM IST

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में युवा नेता और पूर्व जिला महामंत्री सलिल को अमृतसर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद उनके घर और मोहल्ले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर, आतिशबाजी कर और नारेबाजी कर खुशी जताई। भाजपा नेताओं ने कहा कि साधारण कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष तक का सलिल का सफर पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि सलिल ने वार्ड अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और संगठन के प्रति समर्पण के दम पर यह जिम्मेदारी हासिल की है। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में भाजपा और मजबूत होगी। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन का विस्तार कर रही है। उनका दावा था कि प्रदेश में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में इसका लाभ चुनाव में मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें