अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि मॉक ड्रिल दो चरणों में की जाएगी। पहला चरण शाम 4 बजे होगा, जिसमें एक सायरन बजेगा। यह एक सिमुलेशन एक्सरसाइज होगी। यह मुख्य रूप से एक अभ्यास ड्रिल होगी। दूसरा चरण रात 10:30 बजे होगा, जिसमें एक और सायरन बजेगा। उस समय ब्लैकआउट किया जाएगा। सभी लोगों से अनुरोध है कि उस समय अपने घरों की लाइट्स बंद रखें। बिजली थोड़ी देर बाद सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। डीसी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं और कालाबाजारी भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी दी जाती है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन सभी लोगों को जरूरी जानकारी और अपडेट देता रहेगा। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।