अमृतसर के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवका का शव गंदे नाले में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को नाले में फेंका गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।