फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने पहुंची अकाली नेता कंचनप्रीत कौर, सीबीआई जांच की मांग तेज

Nivedita Updated Thu, 26 Mar 2026 09:24 AM IST

गगनदीप सिंह रंधावा मामले को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। हलका तरनतारन से अकाली दल की इंचार्ज कंचनप्रीत कौर ने बुधवार को मृतक के परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग को एक बार फिर दोहराया। कंचनप्रीत कौर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गगनदीप सिंह रंधावा की मौत ने न सिर्फ पंजाब, बल्कि देश-विदेश में बसे पंजाबियों को भी झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पूरे प्रदेश में गुस्से और चिंता का माहौल है। उन्होंने बताया कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पहले ही इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं और वह भी इस मांग का समर्थन करती हैं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग को जायज बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराए। कौर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अचानक ऐसा कदम नहीं उठाता, इसके पीछे मानसिक दबाव और पीड़ा होती है, जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। गिरफ्तारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब तक केवल एक व्यक्ति को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संबंधित लोग अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए सीबीआई को जिम्मेदारी सौंपी जाए। कंचनप्रीत कौर ने कुछ राजनीतिक नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग सीबीआई जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा कि कई नेता सरकारी दबाव में सच का साथ देने से कतरा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ स्थानों पर हुई नारेबाजी की कड़ी निंदा करते हुए इसे पंजाब के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि एक ओर परिवार दुख की घड़ी से गुजर रहा है और दूसरी ओर ऐसी घटनाएं सामाजिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करती हैं। अंत में कंचनप्रीत कौर ने कहा कि एक महिला होने के नाते वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं और सरकार को चाहिए कि संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार को पूरा सहयोग दे तथा न्याय सुनिश्चित करे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें