फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठा हलका में लोगों से मिले अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, गर्मजोशी से स्वागत

मजीठा हलके में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने विभिन्न गांवों और कस्बों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान समर्थकों और स्थानीय निवासियों ने उनका फूलमालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। मजीठिया ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हल करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मजीठा हल्के के लोगों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर छोटी-छोटी सभाएं आयोजित की गईं, जहां मजीठिया ने राज्य की मौजूदा परिस्थितियों और पार्टी की नीतियों पर अपने विचार रखे। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, रोजगार और विकास कार्यों को लेकर अपनी मांगें उनके सामने रखीं। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें