फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी की टूटी टांग, नवविवाहिता को मारी थी गोली

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Feb 2026 05:08 PM IST

तरनतारन में पति के साथ एक्टिवा पर जा रही नवविवाहिता को गोली मारने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है। पुलिस जब उसे हथियार बरामदगी के लिए मौके पर ले गई तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई से कूदने के कारण उसकी टांग फ्रैक्चर हो गई। इसके बाद वह पुलिस कस्टडी में लंगड़ाते हुए दिखाई दिया। उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि कुछ दिन पहले रूबी नामक महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उन्हें रोका, पहले पति पर हमला किया और फिर महिला के सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। सिटी पट्टी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिस्टल एक व्यक्ति के घर से उसके बच्चे द्वारा चुराई गई थी, जिसे आरोपी ने छीनकर वारदात में इस्तेमाल किया। पिस्टल के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी नवविवाहिता से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने दो माह पहले उसकी शादी दूसरी जगह कर दी थी। इसी रंजिश के चलते 21 फरवरी को उसने महिला पर तीन गोलियां चला दीं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें