फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

अमृतसर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक जोश और उत्साह के बीच निकली इस यात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक ध्वज लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा के दौरान “जय परशुराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर संगठनों की ओर से लंगर और ठंडे पानी की सेवा भी लगाई गई। इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती समाज में धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें