फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में 14 नए आम आदमी क्लिनिक समर्पित, लोगों को मिलेगी राहत

पंजाब सरकार की स्वास्थ्य क्रांति के तहत जिले में 14 नए आम आदमी क्लिनिक लोगों को समर्पित किए गए। इन क्लिनिकों का शुभारंभ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। अधिकारियों के अनुसार, इन केंद्रों से लोगों को घर के पास ही मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। विधायकों ने कहा कि इन क्लिनिकों में मुफ्त डॉक्टर परामर्श, जरूरी दवाएं और लैब टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे बड़े अस्पतालों पर दबाव कम होगा और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। इन नए क्लिनिकों के शुरू होने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी। पंजाब सरकार का दावा है कि वह राज्य में सस्ती, सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें