फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: फाइनांसर से तंग आकर ऑटो चालक ने फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-छह महीने किस्ते देने के बाद भी मांग रहा था मूल राशि, केस दर्ज
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फाइनांसर से तंग आकर ताजपुर के विश्वकर्मा नगर इलाके में रहने वाले सोनू ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला, जब उसकी पत्नी घर पहुंची। पति का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने फाइनांसर पर परेशान करने का आरोप लगाया। थाना डिवीजन सात की पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर ताजपुर रोड के विश्वकर्मा नगर निवासी फाइनांसर भोलू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पत्नी बेबी ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसका पति सोनू ऑटो चलाता था है और अकसर बीमार रहता था। इस कारण घर का खर्च काफी मुश्किल से चल रहा था। बेबी ने भी एक फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया था, ताकि खर्च पूरा हो सके, लेकिन उसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। इसके चलते सोनू ने फाइनांसर भोलू से कुछ पैसे ब्याज पर लिए थे। इसके बाद करीब छह महीने तक उसे किस्तें भी दीं। बाद में फाइनांसर भोलू ने बताया कि अभी सिर्फ ब्याज आया है और मूल बाकी है। उसने सोनू को गालियां भी दीं और दुर्व्यवहार कर उसे वापस भेज दिया। पत्नी के अनुसार इसके बाद वह भी भोलू के पास गई, तो भोलू ने उसे भी भला-बुरा कहा और भगा दिया। उसने फैक्टरी मालिक को सारी बात बताई। उन्होंने मदद करने का भरोसा दिया था। वह रोजाना की तरह अपने काम पर चली गई। वीरवार की देर शाम को घर लौटी तो उसके पति ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


विकास मल्होत्रा, 10 जनवरी

विकास मल्होत्रा, 10 जनवरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें