फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar : भाजपा नेता ने चलाई गोली... आप नेता के भतीजे की मौत, पैसों के लेन-देन में हुआ था विवाद

Sat, 11 Jan 2025 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

गोली आप नेता के भतीजे के माथे पर लगी, जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात शुक्रवार देर शाम सुल्तानविंड इलाके की है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैसों के लेनदेन के चलते हुए विवाद के दौरान भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी के नेता के भतीजे को गोली मार दी। गोली आप नेता के भतीजे के माथे पर लगी, जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात शुक्रवार देर शाम सुल्तानविंड इलाके की है। मरने वाले का नाम राजा है और वह आम आदमी पार्टी के नेता जयपाल सिंह का भतीजा  था। वह पेशे से सुनार था।

विज्ञापन


इलाके के रहने वाले जयपाल सिंह ने बताया कि वह सुनार का काम करते हैं और इस बार नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इलाके के रहने वाले जयदीप सिंह जो कि भाजपा नेता हैं उसके साथ उनका पैसों का लेनदेन है। इसी के तहत जयदीप सिंह उनकी दुकान पर आया और किसी बात को लेकर बहस हो गई। 

इसके बाद जयदीप सिंह ने अपनी पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी। गोली जयपाल के भतीजे राजा के माथे पर लगी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें