फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के कोट खालसा में सौतेले पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Updated Thu, 25 Dec 2025 04:20 PM IST

थाना इस्लामाबाद इलाके  में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15–16 वर्षीय नाबालिग लड़की की उसके सौतेले पिता ने सिर पर लाठी मार कर घर में हत्या कर दी गई। गुरुवार को लड़की का शव घर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मृतका के सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है। आरोपी सौतेले पिता का नाम सोनू बताया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी की नीयत लंबे समय से नाबालिग पर ठीक नहीं थी, जिस कारण घर में आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन लड़की की मां अनीता काम पर गई हुई थी। बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने अन्य बच्चों को लेकर फैक्ट्री गई थी और करीब एक घंटे बाद जब घर लौटी, तो कमरे के अंदर बेटी का शव पड़ा मिला।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने लकड़ी की लाठी से लड़की के सिर पर वार कर उसकी हत्या की। वारदात में इस्तेमाल की गई लकड़ी को पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अनीता की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से प्रीति उसकी बेटी थी, जबकि आरोपी सोनू और अनीता के तीन अन्य बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाई जा सके। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें