फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में पेट्रोल पंप पर कम तेल देने का आरोप, ₹200 में मिला आधा लीटर

अजनाला के बीएसएफ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता को कम तेल देने का गंभीर मामला सामने आया है। ₹200 का पेट्रोल डलवाने के बाद जब युवक ने जांच की तो उसकी मोटरसाइकिल से करीब आधा लीटर ही पेट्रोल निकला। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ित युवक सोनू सिंह, निवासी गांव लखूवाल, ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप पर खुलेआम ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। उसने बताया कि पेट्रोल डलवाने के बाद शक होने पर जब उसने टैंक की जांच की, तो तेल बेहद कम निकला। इससे नाराज होकर उसने पंप पर विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख पेट्रोल पंप के मैनेजर दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मशीन के अनुसार ₹200 का पेट्रोल डाला गया है, लेकिन जांच में तेल कम निकलना चिंता का विषय है। उन्होंने पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही। इस संबंध में लीगल मेट्रोलॉजी विभाग के इंस्पेक्टर कवरजीत सिंह ने बताया कि कम तेल देने की शिकायत मिली है और विभाग इसकी जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि लिखित शिकायत दी जाती है तो नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें