वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है. शपथ ग्रहण करने के बाद उसे संसद से बाहर लाया गया.एक रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल सिंह को सांसद के रूप में शपथ ग्रहण के लिए 5 जुलाई की सुबह विशेष विमान से नई दिल्ली ले जाया गया. उन्होंने कहा, "अमृतपाल जिन्होंने पंजाब के खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता है, उन्हें शपथ ग्रहण के लिए चार दिन की पैरोल दी गई है, जो 5 जुलाई से शुरू हुई है.