फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की थर्ड डिग्री का वीडियो समेत अभी तक की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Sat, 18 Nov 2017 06:49 PM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

  1 महराजगंज से सामने आया यूपी पुलिस की थर्ड डिग्री टॉर्चर का वीडियो... महराजगंज के पनियरा थाने की पुलिस ने चोर के पैरों में बल्ली फंसाकर बेरहमी से पीटा... आरोपी इंस्पेक्टर सस्पेंड... यूपी पुलिस की थर्ड डिग्री का वीडियो   2 आगरा में सात साल के मासूम की गला रेतकर हत्या... शव बेडरूम में चादर से लिपटा मिला... पुलिस हत्या की वजह और कातिलों को खोजने में अबतक नाकाम... सात साल के मासूम की गला रेतकर हत्या   3 यूपी के मुरादाबाद में छह साल की बच्ची से रेप... हालत गंभीर... 60 साल के पड़ोसी बुजुर्ग पर आरोप... वारदात के वक्त बच्ची थी घर में अकेली... 6 साल की बच्ची पर 60 साल के हैवान का कहर   4 कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में प्राइवेट स्कूल के मैनेजर की हैवानियत... जीन्स पहनकर स्कूल आए क्लास 11 के स्टूडेंट की जीन्स कैंची से काटी... जीन्स काटने के दौरान जांघों पर आई गंभीर चोट... जीन्स पहनने पर काट दी जांघ!   5 निकाय चुनाव के लिए प्रचार कर रहे सीएम योगी शनिवार को पहुंचे मेरठ... रामलीला मैदान में सभा को किया संबोधित... बोले, सभी निकायों में लगेगी LED, रैपिड ट्रेनों को दिलवाई मंजूरी... यूपी की जनता को लुभाने में जुटे सीएम योगी   6 यूपी निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए नेता बन गए हलवाई... कासगंज में एटा के सांसद राजवीर सिंह ने बनाई जलेबियां... बीजेपी प्रत्याशी राधा माहेश्वरी के लिए कर रहे थे प्रचार... बीजेपी सांसद राजवीर का जलेबी बनाने का हुनर   7 लखनऊ में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के बयान पर वकीलों का प्रदर्शन... पुतला फूंका... अब्दुल्ला ने पीओके को एक बार फिर बताया पाकिस्तान का हिस्सा... फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन   8 मध्य प्रदेश के सतना की मेयर ममता पाण्डेय का वीडियो वायरल... सरकारी कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर प्रतिभा पाल को समझाया अनुशासन... औकात में रहने की दी हिदायत... मेयर ने कमिश्नर को धमकाया   9 फिल्म पद्मावती के खिलाफ यूपी में भी लामबंद हुआ क्षत्रिय समाज... वाराणसी और सहारनपुर में जलाए सेंसर बोर्ड और डायरेक्टर संजयलीला भंसाली के पुतले... वाराणसी में डीएम की कार रोकने का प्रयास... यूपी में ‘पद्मावती’ का उग्र विरोध   10 और मुंबई में सामने आया लव जिहाद का मामला... पूर्व मॉडल ने पति पर लगाया जबरदस्ती इस्लाम कुबूल करवाने का आरोप... 12 साल पहले हुई थी लव मैरिज... लव जिहाद में फंसी मुंबई की मॉडल!

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें