फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ को अब राष्ट्रपति से आस समेत शाम की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jan 2018 06:53 PM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने के चुनाव आयोग की सिफारिश पर बोले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कहा- “हमें बोलने का मौका नहीं मिला, राष्ट्रपति से मिलकर रखेंगे बात”
‘आप’ को अब राष्ट्रपति से आस 

2
नहीं थम रहा स्कूलों में खूनखराबा, हरियाणा के यमुनानगर में प्राइवेट स्कूल में 12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल की गोली मार कर की हत्या
हरियाणा में एक और छात्र बना हत्यारा

3
पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही गोलीबारी में चार जवान शहीद, पांच नागरिकों की गई जान, बीएसएफ दे रही है करारा जबाब
पाकिस्तानी फायरिंग में नौ की मौत

4
एक के बाद एक एनकाउंटरों के बावजूद यूपी में बदमाश हैं बेखौफ, मथुरा में खेत में सब्जी लेने गई महिला की हत्या, लूट के बाद हत्या की आशंका
मथुरा में लूट के बाद महिला की हत्या

5
सीआईएसएफ के मौजूदा डीजी ओपी सिंह होंगे यूपी के नए डीजीपी, केंद्र से रिलीव होने के बाद सोमवार को संभाल सकते हैं कार्यभार
ओपी सिंह ही होंगे यूपी के डीजीपी?

6
कानपुर में मालरोड इलाके में एक बड़ा हादसा, बेसमेंट की खुदाई कर रहे मजदूर दबे, आईटीबीपी के जवानों ने 2 लाशें बाहर निकालीं, रेस्क्यु ऑपरेशन जारी
कानपुर में खुदाई के वक्त मारे गए मजदूर

7
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, पकड़े गए 83,753 बोगस स्टूडेंट्स, भरे गए 10वीं और 12वीं की परीक्षा फर्जी फॉर्म किए गए निरस्त, भेजे जाएंगे ऑनलाइन और ऑफलाइन एडमिट कार्ड
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़

8
अमेरिका में गहराया बड़ा आर्थिक संकट, पांच दशकों में 5वीं बार अमेरिका में हुआ शटडाउन, लाखों कर्मचारी हो सकते हैं बेरोजगार
तो अमेरिका में बेरोजगार हो जाएंगे लाखों लोग!

9
'पद्मावत की रिलीज पर जारी है बवाल, करणी सेना ने दी थिएटर फूंकने की धमकी, 25 जनवरी को भारत बंद की घोषणा की
‘पद्मावत’ पर करणी सेना की सबसे बड़ी धमकी

10
दक्षिण अफ्रीका में भारत की सीरिज हार पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- गेंदबाजों ने 20-20 विकेट लिए, हम मैच जीतने की पोजिशन में थे
धोनी ने बल्लेबाजों को ठहराया गुनहगार

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें