1
विधानसभा चुनाव के बाद यूपी निकाय चुनाव में भी चला कमल का जादू, महापौर की 16 सीटों में से 14 सीट जीत कर बीजेपी ने बनाया रिकॉर्ड, बीएसपी को मिली दो सीटें, एसपी-कांग्रेस खाली हाथ
निकाय चुनाव में बीजेपी ने बनाया रिकॉर्ड
2
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वार्ड, पुराना गोरखपुर से बीजेपी की हार, निर्दलीय शमीम ने जीता चुनाव, सीएम योगी ने भी डाला था वोट, गोरखनाथ मंदिर के पास के चार वार्ड का चुनाव भी बीजेपी हारी
योगी के मोहल्ले में बीजेपी की हार
3
निकाय चुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर उठे ईवीएम पर सवाल, सहारनपुर से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी को मिले शून्य वोट, पूछा- मेरा, मेरे पति और बच्चों के वोट कहां गए
प्रत्याशी को नहीं मिला अपना ही वोट!
4
मथुरा में लकी ड्रा से पार्षद बनीं बीजेपी की मीरा अग्रवाल, बीजेपी और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों को मिले थे बराबर वोट
मथुरा में लकी ड्रा से जीती बीजेपी
5
झांसी में नवनिर्वाचित पार्षद को हारे हुए प्रत्याशी ने मारी गोली, सिर के पास से छूकर निकली गोली, अस्पताल में भर्ती
नवनिर्वाचित पार्षद पर हारे प्रत्याशी ने चलाई गोली
6
बागपत में निर्दलीय प्रत्याशी के विजय जुलूस में हर्ष फायरिंग का मामला, जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट
विजय जुलूस में फायरिंग और मारपीट
7
पार्षद की सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर कानपुर नवाबगंज वार्ड-43 के निवर्तमान पार्षद ने आनन फानन में शादी कर पत्नि को बनाया था प्रत्याशी, बीजेपी की प्रत्याशी को करीब 100 वोटों से हराया
जनता ने नहीं शादी ने बनाया पार्षद!
8
लखनऊ के माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, लखनऊ के गोमतीनगर में बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस को गैंगवार की आशंका
मारा गया मुन्ना बजरंगी का करीबी
9
फिर बिगड़ी राजधानी की हवा, देश के सबसे प्रदूषित पांच शहरों में शामिल हुआ लखनऊ, एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार
राजधानी में फिर सांस लेना दूभर
10
और, अमर उजाला टीवी पर देखिए लोगों को कैसी लगी बड़े पर्दे पर कपिल शर्मा की वापसी
लोगों को खूब भाई ‘फिरंगी’