फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को मिलेगा देश को नया राष्ट्रपति समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें सिर्फ 2 मिनट में

Mon, 17 Jul 2017 07:49 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujala.com/live-tv

1.
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, बीस जुलाई को आयेंगे परिणाम, वोटिंग के दौरान ही पस्त नजर आया विपक्ष... बीजेपी नेताओं ने कोविंद की जीत पर जताया भरोसा...
20 को मिलेगा देश को नया राष्ट्रपति

2.
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, मंजाकोट में मोर्टार शेलिंग से छह साल की बच्ची की मौत, जवाबी हमले में पाकिस्तान के चार सिपाही ढेर...डीजीएमओ ने कहा कड़ी का कार्रवाई करना हमारा अधिकार
पाक की ‘नापाक’ हरकत
 
3.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अबदुल्ला का बड़ा बयान कहा चीन के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने की ताकत भारत नहीं, जंग की बजाए दोस्ती से सुलझाएं मुद्दा
फारुख के बड़े बोल
 
4. 
AIADMK प्रमुख शशिकला के जेल में VIP ट्रीटमेंट का खुलासा करने वाली DIG रूपा का हुआ ट्रांसफर... कर्नाटक सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से लागू किया आदेश...
DIG रूपा का हुआ ट्रांसफर
 
5. 
मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर का आतंकी सलीम खान गिरफ्तार, ISIS के आतंकी का था फाइनेंसर
लश्कर आतंकी गिरफ्तार
 
6.
अलीगढ में परीक्षा में फेल होने पर बीटेक के छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश, 85 फीसदी जले छात्र को अस्पताल में करवाया गया भर्ती
छात्र ने किया आत्मदाह
 
7.
देहरादून में लोगों के एटीएम की क्लोनिंग कर 57 खातों से निकाले गए लाखों रुपये, पुलिस ने जांच के लिए बनाई कई टीमें
एटीएम नहीं सुरक्षित
 
8.
पांच साल पहले दिल्ली से लापता लड़की बरेली के आश्रम में मिली... CBI कर रही थी लापता लड़की की तलाश... हाईकोर्ट में पेशी के बाद पिता को सौंपी जाएगी बेटी...
CBI ने खोज निकाली बेटी!
 
9. 
वाघा बॉर्डर पर फिसलकर गिरा पाकिस्तानी जवान, बीटींग रिट्रीट के वक्त हुआ हादसा, सोशल साइट्स पर वीडियो हो रहा वायरल
वाघा बॉर्डर पर फिसला पाकिस्तानी जवान

और,

10.
सावन के दूसरे सोमवार पर देश भर के शिवालयों में भक्तों की भीड़... वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतार... बागपत में गंगा जल और तिरंगे के साथ नजर आए कांवड़िये... 
हर-हर महादेव

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें