फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांग्रेस मुक्त भारत गांधीजी का सपना’ समेत शाम की 10 बड़ी खबरें

Wed, 07 Feb 2018 07:32 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
राज्यसभा-लोकसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला सबसे बड़ा हमला, कहा, कांग्रेस मुक्त भारत मेरा नहीं महात्मा गांधी का सपना, राफेल सौदे पर नहीं दिया जवाब
‘कांग्रेस मुक्त भारत गांधीजी का सपना’
 
2
यूपी में उपचुनाव की घोषणा की आहट मिलते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज, गोरखपुर में सीएम योगी और फूलपुर में डिप्टी सीएम केशव मौर्य की सीट है खाली, मार्च 2018 तक होने हैं उपचुनाव
गोरखपुर-फूलपुर के लिए ‘वोटनीति’ शुरू
 
3
बीजेपी के फायरब्रांड नेता विनय कटियार के ताजा बयान से बैकफुट पर बीजेपी, कटियार ने कहा, पाकिस्तान और बांग्लादेश जाएं मुसलमान, भारत में रहने का हक नहीं
अल्पसंख्यकों पर विनय कटियार का कटीला बयान
 
4
यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला संपत्ति में अविवाहित पोती को भी मिलेगा बराबरी का हक, राजस्व संहिता की धारा 108 और 110 में बदलाव को दी गई मंजूरी
संपत्ति में अब अविवाहित पोती का भी हक
 
5
योगी कैबिनेट ने दी बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी, अब बेसिक शिक्षकों की भर्ती में देशभर के युवा कर सकेंगे आवेदन
यूपी में टीचर बनने का सपना हुआ मुश्किल
 
6
अमेठी के सेमरौता में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत, पुलिस ने मामले की शुरू की छानबीन
यूपी बोर्ड परीक्षा के खौफ से गई छात्रा की जान?
 
7
दिल्ली यूनिवर्सिटी के भारती कॉलेज में एक छात्रा ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, छात्रा ने लगाया ‘अश्लील’ बातचीत करने का आरोप, वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज में बवाल
डीयू में प्रोफेसर ने छात्रा से की ‘गंदी बात’
 
8
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति में बदलाव नहीं होने के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, रेपो रेट नहीं घटने से आपकी ईएमआई भी नहीं हुई कम
तीसरे दिन भी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
 
9
14वें ऑटो एक्सपो 2018 का ग्रेटर नोएडा में हुआ आगाज, 28 बड़ी कंपनियों ने लॉन्च की अपनी कार और बाइक, टाटा ने पेश की HSX, कॉन्सेप्ट कार और स्मार्ट स्कूटर्स भी लॉन्च
ऑटो एक्सपो 2018 का शानदार आगाज
 
10
और, टीवी सीरियल के जरिए देखने को मिलेगी योगगुरु रामदेव की जिंदगी, 12 फरवरी से शुरू हो रही है ‘संघर्ष कथा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सात बार मौत को करीब से देखा
योगगुरु रामदेव की ‘संघर्ष कथा’

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें