फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Thu, 19 Oct 2017 06:54 PM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। .
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com


1
उत्तर में जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दीवाली, बोले- परिवार के साथ मनाना चाहता था, इसीलिए यहां आया
उत्तर में पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली

2
दक्षिण में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सैनिकों के साथ मनाई दिवाली, अंडमान-निकोबार में सेना के जवानों के साथ सेलिब्रेट किया दीपों का त्याहोर, तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद
दक्षिण में रक्षामंत्री सीतारमण ने मनाई दिवाली

3
वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय जवानों को दी दिवाली की बधाई, बीएसएफ जवानों को मिठाई और गिफ्ट दिए
पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF को दी दिवाली की बधाई
4

सीएम योगी ने अयोध्या में किए हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन, पूजा अर्चना के बाद बोले सूबे की सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना के लिए यहां आया
राम के बाद हनुमान की शरण में सीएम योगी

5
सीएम योगी के अयोध्या में दिवाली मनाने और  भगवान राम की भव्य प्रतिमा लगाने पर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का एतराज, कहा यूपी सरकार सर्व धर्म की नहीं धर्म विशेष को मानने वाली
सीएम योगी की दिवाली का विरोध शुरू!

6
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कई हिस्सों में 20 से 24 अक्टूबर तक यातायात रहेगा बंद, वायुसेना के विमान करेंगे उड़ने और उतरने का अभ्यास
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का अभ्यास

7
यूपी का सबसे बड़ा सियासी परिवार दिवाली पर नजर आया एक साथ, लंबे पारिवारिक विवादों के बाद अखिलेश, मुलायम और शिवपाल ने सैफई में साथ मनाई दिवाली
दिवाली पर एक साथ दिखा समाजवादी कुनबा

8
सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार और बस की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
सहारनपुर में सड़क हादसा, चार की मौत

9
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर, दिवाली पर दिल्ली में नहीं दिखा पटाखों का प्रदूशण और शोर, बच्चों और बूढ़ों ने खुले आसमान के नीचे खुलकर ली सांसे
दिवाली पर दिल्ली ने खुलकर ली सांस

10
अमर उजाला टीवी स्पेशल में देखिए गोवर्धन पूजा विशेष, जानिए कैसे करें गोवर्धन भगवान को प्रसन्न
AUTV स्पेशल में गोवर्धन पूजा की विधि

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें