फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पहुंची महाराष्ट्र दंगो की आग समेत शाम की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 07:04 PM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
महाराष्ट्र दंगो के खिलाफ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के घर के बाहर BJP, RSS और VHP का पुतला फूंकने पहुंचे दलित मुस्लिम एकता महासभा के सदस्यों को पुलिस ने रोका, मामला बढ़ता देख एक शख्स को किया गिरफ्तार
यूपी पहुंची महाराष्ट्र दंगो की आग

2
झांसी में टोल प्लाजा पर पैसे मांगने पर बदमाशों ने की कर्मचारी की पिटाई, खुद को बताया विधायक का रिश्तेदार, पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद
झांसी में टोल प्लाजा पर बदमाशों का आतंक

3
निर्भया कांड की बरसी पर दिल्ली के शालिमार बाग में नाबालिग से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाला शख्स भदोही से गिरफ्तार, दो आरपी अभी भी फरार
दिल्ली में गैंगरेप का आरोपी भदोही से गिरफ्तार

4
मुजफ्फरनगर में फर्जी अपहरण का खुलासा, घरवालों से दो लाख रुपये ऐंठने के लिए युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश, तीनों गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में फर्जी अपहरण का खुलासा

5
कन्नौज में रिश्ते हुए तार-तार, सगी मौसी ने की युवती को 50 हजार रुपए में बेचने की कोशिश की
कन्नौज में पैसों के लिए मौसी ने युवती को बेचा

6
कानपुर पुलिस ने फीलखाना में किया सैक्स रैकेट का भंडाफोड़,7 लड़के-लड़किया गिरफ्तार
कानपुर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा

7
हरदोई में 13 दिन पहले दफनाए गए रिटायर्ड दरोगा के बेटे के शव को पुलिस ने निकलवाया,25 लाख हड़पने के लिए व्यवसायिक साझेदारों पर हत्या का आरोप
हरदोई में शक के आधार पर कब्र से निकाली डेडबॉडी

8
कमिश्नर के आदेश के बाद मेरठ में एक शख्स की डेडबॉडी को कब्र से निकाला गया बाहर, पिता को है नशा मुक्ति केंद्र में टॉर्चर के बाद मौत का शक
कब्र में छिपा शख्स की मौत का राज

9
शामली में मुठभेड़ में घायल यूपी पुलिस के जवान की इलाज के दौरान मौत, शामली पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
खाकी का नाम रोशन कर गया यूपी का 'बेटा'

10
यूपी के सिनेमाघरों में अब राष्ट्रगान के बाद दिखाया जाएगा कुंभ मेले का लोगो, योगी सरकार ने जारी किया आदेश
सिनेमाघरों में कुंभ मेले की झलक
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें