फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए हमीरपुर से फिरोजाबाद पहुंचीं पुलिस पार्टियां

Thu, 09 Feb 2017 05:46 PM IST
हरिओम धुरिया, अमर उजाला टीवी / हमीरपुर

उत्तर प्रदेश में पहले दौर के चुनाव के लिए पुलिस विभाग ने भी तैयारियां कर ली हैं। इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पोलिंग बूथ की सुरक्षा के लिए हमीरपुर से पुलिस की टीमें भेजी गईं। हमीरपुर के एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस की नौ और होमगार्ड की चार पार्टियों को हरी झंडी दिखाकर फिरोजाबाद के लिए रवाना किया। इन पार्टियों में सिपाही, हेड कांस्टेबल, उप निरीक्षक, मेस, मेडिकल टीम शामिल हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें