बिजली कटौती के खिलाफ सपा ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन -तहसीलदार बरहज को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन -48 घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था ठीक नहीं तो भुख हड़ताल संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। बरहज में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओ ने अर्धन्गन होकर प्रदर्शन किया। बाद में तहसील पहुचकर तहसीलदार बरहज को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सपा नेता विजय रावत ने कहा की बिजली कटौती से बरहज की जनता व्यापारी किसान नौजवान सबका बुरा हाल है। पिछले 48 घंटे से बरहज नगर सहित ग्रामीण में बिजली नहीं है। इस हाल मे बरहज की जनता का बुरा हाल है।अधिकारी व जनप्रतिनिधि घर मे शो रहे हैं पिछले दिनों वार्ड नम्बर 24 लगडा पोल को ठीक करने के लिए हमने कई बार ज्ञापन सौंपा और लेकिन विभाग सुनने का नाम नहीं ले रहा हैं। अगर जल्द ही विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हम लोग क्षेत्रीय जनता के साथ भुख हड़ताल करेंगे। अगर बरहज विधानसभा में अगर बिजली नहीं मिल रही इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है। इस दौरान विकास यादव, अमित प्रधान, अजीत प्रसाद, राहुल सिंह, संजय सिंह, रामपाल चौहान, पट्टु यादव, छोटे लाल यादव, विरेंद्र कुमार, राकेश राजभर आदि उपस्थित रहे।