उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा रविवार से जिले में शुरू हो गई। पहले दिन की पहली पाली में 2832 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।