फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवंबर तक ही सजे लवी मेला, नहीं तो होगा आंदोलन, सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लवी मेले में व्यापार करने की अनुमति 30 नवंबर ही निर्धारित होनी चाहिए, यदि इस मेला सजाने को अतिरिक्त समय दिया गया तो शहर के व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सर्वहितकारी व्यापार मंडल रामपुर के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप व्यापारियों से किए वादे पर कायम रहने की अपील की है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि लवी मेले की अतिरिक्त अवधि शहर के कारोबारियों के व्यापार पर विपरीत असर डालती है। इस पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि मेला 30 नवंबर के बाद भी सजा तो 1 दिसंबर को समूचे बाजार के व्यापारी रामपुर में विरोध करेंगे। सर्वहितकारी व्यापार मंडल रामपुर का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अध्यक्ष तन्मय शर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और समय पर मेला समेटने की गुहार लगाई। अध्यक्ष तन्मय ने कहा कि लवी मेला आधिकारिक रूप से 11 से 14 नवंबर तक चलते जबकि व्यापार अवधि 30 नवंबर निर्धारित रहती है, लेकिन मेले में कारोबार दिसंबर माह में भी जारी रहता है। बीते 3.4 साल से यह मेला प्लॉट माफिया प्रशासन और नगर परिषद की कमियों की वजह से मेला मैदान में जनवरी तक पहुंच जाता है। यह स्थानीय बाजार के व्यापारियों के लिए दुख का विषय है। उन्होंने चेताया कि यदि 30 नवंबर को मेला मैदान और एनएच पर व्यापारिक गतिविधियां बंद नहीं हुई तो 1 दिसंबर को समूचे बाजार के व्यापारी आंदोलन करेंगेए जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें