धर्मशाला के समीप पैराग्लाइडिंग साइट चोहला का जंगल 24 घंटे बाद भी दहक रहा है। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। धर्मशाला के समीप पैराग्लाइडिंग साइट चोहला के जंगल में पिछले दो दिन से आज भड़की हुई है। इस कारण वन संपदा और पशु पक्षियों को नुकसान पहुंच रहा है। आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुब्बार है।