फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शपथ ग्रहण से पहले ग्रुप सी व डी की नियुक्ति कराएं सीएम, रोहतक में नवीन जयहिंद ने की मांग

सीएम साहब शपथ ग्रहण से पहले ग्रुप सी व डी की भर्ती करें। यदि 17 तारीख से पहले भर्ती सूची जारी नहीं की तो जयहिंद शपथ ग्रहण समारोह में बेरोजगारों के साथ पंचकूला जाकर प्रदर्शन करेगा। यह कहना है जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद का। वे सोमवार को सेक्टर 6 स्थित तंबू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नवीन जयहिंद ने कहा कि जो प्रत्याशी चुनाव में हार चुके हैं, वे अपना दुख छोड़कर और ईवीएम मशीन को दोष देने की जगह इन बच्चों के भविष्य के बारे में सीएम साहब से लड़ाई लड़ें। युवाओं को अरसे से अपनी नियुक्ति का इंतजार है। नौकरी के इंतजार में उनकी उम्र निकली जा रही है। सीएम साहब ने चुनाव से पहले वादा किया था। अब चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनी है तो शपथ ग्रहण से पहले युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्तियां दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें