वारदात के बाद सोमवार को कैमरे पर जिकरा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। उसने खुद को निर्दोष बताया है। सोमवार को जिकरा को पुलिस की सुरक्षा में ले जाया जा रहा था। इस बीच पत्रकारों ने सवाल पूछने के लिए उसे घेर लिया और उससे पूछा कि क्यों मारा कुणाल को? इसके जवाब में आरोपी जिकरा बोली कि मैं बेगुनाह हूं, कुणाल को मैंने नहीं मारा है। मुझे फंसाया जा रहा है।