फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पांच बड़े बदलाव

Tue, 18 Feb 2025 03:09 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद रेल प्रशासन सतर्क हो गया है। रेलवे ने आने वाले वीकेंड के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। रेलवे का जोर शुक्रवार की भीड़ संभालने पर है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि 26 फरवरी महाशिवरात्रि को महाकुंभ खत्म हो रहा है। इस लिहाज से आने वाला वीकेंड महाकुंभ स्नान के लिए आखिरी होगा। संभावना जताई जा रही है कि इसमें बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से प्रयागराज के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर से शनिवार की तरह शुक्रवार को स्टेशन पर भीड़ हो सकती है। इसके ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हो सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें