ताजमहल को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। संगीत सोम के बयान के बाद कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता इसको लेकर बयान दे चुके हैं। अब यूपी में पूर्व की अखिलेश सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने ताजमहल पर बयान दिया है। आजम खान ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए ताजमहल गिराने में सरकार का सहयोग करने की बात कही है।