राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार की शाम को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएंगी। प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर में शाम पौने छह बजे यात्रा का तीन हजार मशाल के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख डॉ फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और संजय राउत समेत अन्य दलों के नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लखनपुर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, पुलिस और सुरक्षाबलों ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में यात्रा के प्रवेश को देखते हुए रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा।