महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सोनबरसा में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सोनबरसा निवासी ब्रह्मानंद (14), बिहार के बगहा निवासी अमर (25) और चिउटहां निवासी जावेद के रूप में हुई है। तीनों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।