महाराष्ट्र में फिर साथ आएंगे बीजेपी और शिवसेना! उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस ने दिए बड़े संकेत। उद्धव के बयान से मची हलचल। महाराष्ट्र की राजनीति में भले ही शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच टकराव की स्थिति हो लेकिन उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच एक बार फिर राजनीतिक रिश्तों में नरमी देखने को मिली है। हाल में फडणवीस ने मांग की थी कि राजनीति में कड़वाहट को खत्म किया जाए। अब शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए उद्धव ने फडणवीस के इस बयान का स्वागत किया है। उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान देकर भाजपा के लिए अपने तेवर नरम किए हैं। अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय लेख में उद्धव ने भाजपा के साथ सुलह का स्वागत किया है।